India vs China Final Highlights, Asian Champions Trophy 2024: India Edge Past China 1-0, Clinch Record-Extending 5th ACT Hockey Title
भारत बनाम चीन हॉकी हाइलाइट्स: गत चैंपियन भारत ने मेजबान चीन पर 1-0 की शानदार जीत दर्ज कर पांचवां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत सिंह और उनकी टीम के लिए यह आसान नहीं रहा क्योंकि पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहले तीन क्वार्टर में चीनी डिफेंस को भेदने में विफल रहे। आखिरकार डिफेंडर जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में एक दुर्लभ फील्ड गोल करके अपनी टीम को खिताब दिलाया। इससे पहले दिन में पाकिस्तान ने कोरिया को 5-2 से हराकर छह टीमों की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें