आंतों में कीड़े होने पर कई तरह के संकेत जैसे- पेट में दर्द, दस्त या फिर पाचन से जुड़ी अन्य परेशानियां दिखती हैं। इसके होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। यह परेशानी बच्चों से लेकर बुजुर्गों को किसी भी उम्र में हो सकती है। अगर आपके या आपके बच्चों के पेट में कीड़े की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों की मदद से आंतों में होने वाले कीड़े का इलाज किया जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं आंतों में होने वाले कीड़े के लक्षण और कम करने के क्या हैं घरेलू उपचार?
आंतों में कीड़े होने के लक्षण (Symptoms of intestinal worms)
आंतों में कीड़े होने पर शरीर में कई तरह के संकेत नजर आते हैं, जैसे-
आंतों में कीड़े होने के घरेलू उपचार (Remedies for intestinal worms)
अजवाइन
आंतों में कीड़े होने पर आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन लें, इसे फांककर गुनगुना पानी पी लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। अगर इसके सेवन के बाद आपको राहत न मिल रही हो, तो एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।
भुना हुआ जीरा
आंतों में कीड़े होने पर भुना हुआ जीरा काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए तवे पर जीरे को भुन लें, इसनें थोड़ा सा गुड़ मिक्स करके इसे फांक लें। इसके बाद ऊपर से गुनगुना पानी पी लें। इससे पेट में कीड़े की परेशानी कम हो सकती है।
तुलसी का पत्ता
पेट में कीड़े की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी का पत्ता भी गुणकारी हो सकता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों से अर्क निकाल लें। अब इस अर्क का सेवन करें। सुबह खाली पेट इसके अर्क का सेवन करने से पेट में कीड़े की समस्या को दूर किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer ) : हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें